महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात, 30 से ज्यादा अब तक़ लापता

फीचर्डमहाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात, 30 से ज्यादा अब तक़ लापता

Date:


महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात, 30 से ज्यादा अब तक़ लापता

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, राजधानी मुंबई के अलावा अकोला, सांगली, अमरावती, कोल्हापुर व नागपुर,  जैसे कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है नदियां अपने चरम पर हैं। वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्य मे लगी है भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवा भी चरमरा गई है ।

रायगढ़ में तो हालात बहुत खराब है यँहा भूस्खलन से अब तक पांच की मौत हो गई है और 30 लापता बताए का रहे हैं |

रायगढ़ की कलेक्टर ने बाताया कि अभी तक स्थानीय पुलिस की मदद से 15 लोगों को बचाया जा चुका है जबकि 30 लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका हैं।

शिवाजी नगर के गोवंडी इलाके की सुबह कई लोगों के लिए काली रात बन कर आई, यँहा इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए । घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। राहत और बचाव की टीम अपने स्तर पर काम मे जुटी हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की  भी आशंका जताई जा रही है।

RAIN STORM IN MUMBAI: मुंबई मे बारिश ने मचाई भारी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

PM नरेंद्र मोदी ने राज्य के CM उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और  हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। ठाकरे से बातचीत के बाद PM ने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के CM श्री उद्धव ठाकरे से बात हुई और महाराष्ट्र मे हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालातों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया।

महाराष्ट्र में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त

मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी दी गई है कि रायगढ़ व रत्नागिरी में राहत व बचाव कार्य जारी है भारतीय सेना और नौसेना के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। भीमाशंकर मंदिर के आसपास भी बाढ़ जैसे हालात हो रहें है। कोंकण में तीन दिन के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related