Covid vaccination पर केंद्र ने अब तक खर्च किए 9725 करोड़ रुपये Aug-Dec तक 135 करोड़ डोज होंगे उपलब्ध

फीचर्डCovid vaccination पर केंद्र ने अब तक खर्च किए 9725 करोड़ रुपये...

Date:


Covid vaccination पर केंद्र ने अब तक खर्च किए 9725 करोड़ रुपये Aug-Dec तक 135 करोड़ डोज होंगे उपलब्ध

कोरोना के खिलाफ चल रही इस टीकाकरण की लड़ाई में केंद्र ने अब तक कुल 9725 Crore रुपये से अधिक खर्च किए हैं। आज Lok Sabha में Minister of State for Health डॉ भारती प्रवीण पवार द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि देश में Corona के खिलाफ जारी  corona vaccination कार्यक्रम पर अब तक केंद्र सरकार द्वारा कुल 9725.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन खर्चों में टीकों की खरीद और vaccination के लिए परिचालन लागत भी शामिल है। Covid-19 महामारी के खिलाफ हमारी ये जंग ऐसे ही आगे भी जारी रहेगी। टीकाकरण अभियान में इस बीच काफी तेजी आई है। अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच corona vaccination की कुल 135  करोड़ डोज उपलब्ध होने की उम्मीद भी जताई गई है।

Minister of State for Health डॉ भारती प्रवीण पवार ने Lok Sabha में बताया कि घरेलू वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ खरीद करार करने में कोई देरी नहीं हुई है। निर्माताओं को उनके साथ दिए गए आपूर्ति आदेशों के लिए अग्रिम भुगतान भी किया गया है।

कोरोना से डरकर नहीं, निडर होकर वैक्सीन लगवायें

इससे पहले Lok Sabha के सदन में Central Health Minister मनसुख मंडाविया ने भी इस पूरे मामले पर अपनी टिपण्णी रखी थी। Lok Sabha में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार का एक विशेषज्ञ समूह अभी भी Pfizer के साथ Corona Vaccine आपूर्ति पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि PM Modi कई बार vaccination कार्यक्रम का राजनीतिकरण न करने की बात कह चुके हैं। हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक 18 साल से ऊपर के नागरिक का vaccination करना है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।

Delta Variant का खौफ़, वायरल बुख़ार से भी डर रहे लोग

बता दें कि health ministry की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 42,34,17,030 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमे से पिछले 24 घंटों में अब तक 54,76,423 लोगों को vaccine dose दिए जा चुके हैं। वहीँ, शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना वायरस के कुल 35,342 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 483 लोगों अपनी जान गंवाँ दी। active cases की संख्या 4,05,513 है और अब तक देश में कुल 4,19,470 मौतें हो चुकी हैं। सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी वयस्क नागरिको को टीका लगाया जा सके औऱ भविष्य में corona महामारी से एक भी जान की हानि ना हो

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...