Pehla Kadam Pehli Udaan Scheme: हर इंसान चाहता है कि उनके बच्चे पैसों की कीमत को समझें और बचपन से ही बचत करना सीखें। इसी के मद्देनजर SBI ने छोटे बच्चों को लिए एक स्कीम लॉन्च की है । SBI ‘पहला कदम पहली उड़ान’ (Pehla Kadam Pehli Udaan) की खासियत है कि इस स्कीम में 1 से 10 साल के बच्चों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं दूसरी तरफ 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कीम से जुड़ी खास बातें-
पहला कदम बचत खाता
इस खाते को मां-बाप या परिजन अपने बच्चों के नाम संयुक्त रूप से खोल सकते हैं। खास बात यह है की बच्चे इसका संचालन खुद भी कर सकते हैं। मोबाइल बैकिंग की सुविधा ATM सब कुछ इस स्कीम के अंतर्गत लागू होगा। आज के समय जब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है तो इस स्कीम मे इस बात का भी खास ध्यान दिया गया है । इस खाते से daily 5,000 रुपये निकाला जा सकता है। साथ ही इस स्कीम मे एक्सीडेंटल कवर भी होगा।
वनप्लस को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने लॉन्च किया 5जी स्मार्टफोन
पहली उड़ान बचत खाता
ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 10 से अधिक है और वो अपना signature करने के लायक हैं। ऐसे लोगों का खाता इस स्कीम के अंतर्गत खोला जा सकता है। लेकिन इस स्कीम मे ध्यान रखने योग्य बात ये है इस स्कीम की उम्र सीमा 18 साल है। यानी 18 साल से अधिक उम्र के लोग इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं। इस खाते पर ATM व् चेकबुक की भी सुविधा उपलब्ध है। इस स्कीम के तहत 5,000 रुपये रोजाना निकाल सकते है। वहीं, 2000 रुपये दूसरों को भेजने की रियायत भी रहती है।
Gionee ने कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च की दो स्मार्टवॉच, जाने कीमत

