कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर से पहुंचे संसद, कहा-किसानों का संदेश लाया हूँ

फीचर्डकांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर से पहुंचे संसद, कहा-किसानों का संदेश लाया...

Date:


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर से पहुंचे संसद, कहा-किसानों का संदेश लाया हूँ

संसद के मानसून Monsoon सत्र की शुरुआत विपक्ष के हंगामे के साथ हुई जिसके बाद से ही सदन की कार्यवाही बाधित रही है। ऐसे में मॉनसून सत्र की आज की कार्यवाही पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते Pegasus जासूसी कांड और कृषि कानून विरोध-आंदोलन सहित कई दूसरों मुद्दों को लेकर विपक्ष ने संसद में बड़ा हंगामा किया था। जिसकी वजह से केवल 1 दिन राज्यसभा में बहस हुई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर विरोध जताते हुए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा यह कानून दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के लिए है किसानों के लिए नहीं। मैं किसानों का यही संदेश लेकर संसद तक आया हूं।

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा द्वारा पेगासस (Pegasus) जासूसी मामले पर चर्चा के साथ कार्यवाही निरस्त करने के प्रस्ताव का नोटिस पेश किया गया।

विपक्षी दल के नेताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खडगे के कार्यालय में बैठक की।

कांग्रेस के सांसद मनिकम टैगोर व मनीष तिवारी ने पेगासस के इस्तेमाल के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश किया।

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता हताश है क्योंकि देश में Tax वसूली का राज है’

गौरतलब है कि आज लोकसभा में फैक्ट्री विनियम (संशोधन) विधेयक, 2020 और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंध संस्थान विधेयक, 2021 पर विचार तथा पारित किए जाने के लिए पेश किया जाएगा।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ेगी लोकसभा सीटें

हालाकि पीएम मोदी का कहना है कि विरोध तो ठीक है लेकिन संसद में बहस के लिए इसकी कार्यवाही का चलना जरूरी है I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...