बीएस येदयुरप्पा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए का एलान

फीचर्डबीएस येदयुरप्पा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए का...

Date:


बीएस येदयुरप्पा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए का एलान

कर्नाटक में पिछ्ले कई दिनों से चली आ रही नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को आज साफ करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। आज अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री येदुरप्पा (Yediyurappa) ने अपने इस्तीफा देने का फैसला के बारे में बताया I

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वह आज दोपहर में भोजन के बाद राज्यपाल से मिलेंगे। बता दे कि बीते गुरुवार को Yediyurappa ने पार्टी आलाकमान के हर फैसले का पालन करने का निर्णय लिया था।

कर्नाटक के बीएस येदुरप्पा सबसे बड़े समुदाय लिंगायत से संबंध रखते हैं। इस समुदाय में लगभग कर्नाटक की 17% आबादी शामिल है। गौरतलब है कि यह समुदाय विधानसभा सीटों में 35 से 40% परिणाम निर्धारित करता है। ऐसे में इस समुदाय में सबसे ज्यादा पकड़ रखने वाले हैं Yediyurappa की जगह किसी और को सीएम बनाना बीजेपी के लिए खासा परेशानी का सबब बन सकता है।

आज होगा Karnataka के भविष्य का फैसला, CM येदुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा

बता दे कि आज अपने पद से इस्तीफा का एलान करते समय मुख्यमंत्री येदुरप्पा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक में बीजेपी के एकमात्र विधायक से उन्होंने विधानसभा में जनता के लिए लड़ाई शुरू की थी और बाद में पूरे राज्य ने उनका साथ दिया।

गोवा दौरे के अपने दूसरे दिन नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष द्वारा उठाए हुए सभी मुद्दे निराधार

हालांकि उन्होंने कहा कि वो हमेशा पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं और हमेशा राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहेंगे I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...