UP News: नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, दुकानों पर किया पथराव

उत्तर प्रदेशUP News: नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाला जुलूस,...

Date:

सहारनपुर। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बावजूद आज जुमा नमाज के दौरान सहारनपुर में जुलूस निकाला गया और दुकानों पर पथराव किया गया। इस दौरान भगदड़ मची और लोगों ने अपनी दुकान के शटर फटाफटा गिराने शुरू कर दिए। बाजार में भगदड़ मची और अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने धैर्य का परिचय देते हुए बड़ी सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। जुमे की नमाज पढ़ने के बाद आज मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला और नारेबाजी भी की। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस के बाद लौटते मुस्लिम समाज के लोगों ने नेहरू बाजार में खुली दुकानों पर जमकर पथराव किया। पथराव से दहशत के कारण बाजार में भगदड़ मच गई और बाजार धड़ाधड़ बंद होने शुरू हो गए। इस दौरान अफवाहों का भी बाजार गर्म हो गया। 

Also read: निकाय चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया, जनसंपर्क को हथियार बनाएगी कांग्रेस

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति टिप्पणी करने वालों के विरोध में जिले के लोहानी सराय वुड कार्विंग बाजा में मुस्लिम समाज के दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। एहतियात के तौर पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए जामा मस्जिद सहित अन्य इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था। एससएसपी आकाश तोमर के मुताबिक पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मंडलायुक्त लोकेश एम और आईजी प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवाबगंज में जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने घंटाघर तक का जलूस निकालकर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। घंटाघर पर प्रदर्शन के बाद लौट रहे प्रदर्शनकारियों ने लोगों की दुकानों पर पथराव किया। जिसके दहशत में बाजार बंद हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...