बेंगलुरु: कर्नाटक में पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर कल पूर्णविराम लग गया। कल केंद्र से आए भाजपा के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और किशन रेड्डी की अगवाई में हुई विधायक दल की बैठक में बीएस येदुरप्पा ने बसवराज बोम्मई के नाम प्रस्ताव में पेश किया जिस पर सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। आपको बता दें कि बसवराज बोम्मई कर्नाटक के गृहमंत्री के रूप में कार्यवाहक थे।
आज सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। बोम्मई को यह शपथ राज्यपाल ने राजभवन के ग्लास हाउस में दिलाई। नए सीएम के साथ-साथ कर्नाटक में 3 डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम की दौड़ में आर अशोक, गोविंद करजोल और श्रीरामालू का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि आज शपथ लेने से पहले बसवराज अपने समर्थकों के साथ अंजनेय मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा बसवराज बोम्मई ने शपथ ग्रहण के स्टेज पर जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा का भी आशीर्वाद लिया।
सुनंदा पुष्कर मामला : थरूर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टला
आपकी जानकारी के लिए बता दें बसवराज बोम्मई ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत जनता दल से की थी, जिसके बाद उन्होंने 2008 बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले बोम्मई के पिता एस.आर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल चुके हैं।
बता दें कि 61 वर्षीय बोम्मई एक इंजीनियर होने के साथ कुशल व्यवसाई भी हैं तथा जल मंत्री के रूप में इनके अनुभव और कार्यों की सराहना देश विदेश तक है, उनके नाम पर हवेरी जिले के Shiggaon विधानसभा के अंतर्गत 100% पाइप इरीगेशन कराने का रिकॉर्ड भी जुड़ा है

