लखनऊ : यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध (Ukraine-Russia war) का असर लगातार गोल्ड कारोबार पर पड़ता जा रहा है। कभी रेट बढ़ रहे तो कभी अचानक कम हो जा रहा है। 24 फरवरी को जहां लखनऊ में सोने का रेट (Lucknow Gold Rate) करीब 2300 रुपए प्रति तोला बढ़ा था, वहीं 25 फरवरी इसमें करीब 2200 रुपए तक की गिरावाट आ गई है। बुधवार को लखनऊ में सोने का रेट 51800 रुपए प्रति तोला था जो गुरुवार को 54100 रुपए प्रति तोला तक पहुंच गया है।इसमें करीब 2300 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, अब शुक्रवार को सोना 2200 रुपए सस्ता होगा 51900 रुपए प्रति तोला पहुंचा है।
Read also- रूस और यूक्रेन संकट से प्रभावित अपनी कंपनियों को सहायता देगा दक्षिण कोरिया
दरअसल रूस ने ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी वजह से ग्लोबल स्तर पर अर्थव्यवस्था में भारी उछाल देखा गया। सेंसेक्स में जहां गिरावट आई है वहीं सोने का भाव बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि अगर यह युद्ध ऐसे ही कुछ दिनों तक चला तो सोने का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा और बड़ी बात नहीं है कि यह 65 से ₹70000 प्रति तोला तक पहुंच जाए।

अभी न करे इन्वेस्ट
जानकारों का कहना है कि अभी सोने में इन्वेस्ट (Gold investment) करने का सही समय नहीं है। जब तक युद्ध विराम नहीं होता है सोने की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसमें ऐसे ही रेट बढ़ते और घटते रहेंगे। कारोबारी विशाल गुप्ता ने बताया कि अभी केवल शेयर खेलने वाले ही इसमें पैसा लगाते हैं। इसमें घंटे भर के अंदर नफा या नुकसान दोनों होता है। हालांकि आम आदमी को इससे दूरी बनानी चाहिए। बताया कि पिछले चार दिन के अंदर बिक्री करीब 60 फीसदी तक कम हो गई है।
Read also- आरपीएफ ने संदिग्ध जांच में 2.88 करोड़ कीमत का 4.9 किलो सोना बरामद किया
बिक्री पर पड़ेगा असर
चौक कारोबारी आदेश जैन ने कहा अब सहालक खत्म हो गई है। ऐसे में बिक्री पहले ही कम हो गई थी। सोना महंगा होने से या बिक्री और भी ज्यादा कम हो जाएगी। आम आदमी की खरीदारी बंद हो जाएगी और केवल शेयर मार्केट (Share market) का बाजार ही बचेगा। लखनऊ में करीब प्रतिदिन 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार होता है। यहां करीब छोटी-बड़ी 3000 से ज्यादा दुकानें हैं। इसके अलावा बुलियन का कारोबार लखनऊ से पूरे प्रदेश में होता है।

