गुजरात में हुआ बढ़ा सड़क हादसा

फीचर्डगुजरात में हुआ बढ़ा सड़क हादसा

Date:


गुजरात में हुआ बढ़ा सड़क हादसा

गुजरात के अमरेली में सोमवार की सुबह कई लोगों के लिए मौत की काली सुबह बन कर आई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे लगभग दस मजदूरों को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, और कई लोग घायल भी हो गए हैं । सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

बताया यह भी जा रहा है कि ये हादसा अमरेली में सावरकुंडला के बाढडा गांव के निकट हुआ है। तड़के भोर मे तीन बजे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे सो रहे कुछ लोगों बेदर्दी से कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। हर तरफ़ कोहराम मचा हुआ है।

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से 9 की मौत

इस भयंकर हादसे के बाद राज्य के CM विजय रुपाणी ने एक ट्वीट किया और अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के निकट हुए इस दर्दनाक हादसे के लिए दुख व्यक्त किया. हादसे के शिकार हुए लोगों को जल्द से जल्द उचित मदद पहुचाने के सभी आवश्यक निर्देश दिए। राज्य सरकार ने एलान किया की दुर्घटना के हर एक पीड़ित के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी ।

पाकिस्तान : विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

एक अन्य ट्वीट में CM रुपाणी ने कलेक्टर अमरेली को जल्द से जल्द पूरी घटना की जांच करके रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है. साथ ही उन्होने कहा की मै प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति दे साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी मे शक्ति प्रदान करें. पुलिस ने बेकाबू ट्रक के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं वह शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related