स्कूल ठीक करना नहीं आता तो मनीष सिसौदिया से पूछिये

उत्तर प्रदेशस्कूल ठीक करना नहीं आता तो मनीष सिसौदिया से पूछिये

Date:


स्कूल ठीक करना नहीं आता तो मनीष सिसौदिया से पूछिये

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कसा सीएम योगी पर तंज
विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने, गिरफ्तारी पर आप और भाजपा में टकराव

न्यूज़ डेस्क। आप विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के विवादित बयान के बाद जहां रायबरेली में उन पर स्याही फेंके जाने और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये जाने के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गयी है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसके विरोध में उतर आये और सीधा सीएम योगी पर हमला बोल दिया। वहीं मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सोमनाथ भारती पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के दौरे पर आये आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार में गुंडों का राज है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं। उनके इस बयान पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था सोमवार सुबह को रायबरेली गेस्ट हाउस से निकलते समय पुलिस ने उनका रास्ता रोका तो सोमनाथ भारती ने पुलिसवालों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। इस दौरान किसी ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी। पुलिस सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने के बाद फुरसतगंज थाने ले गयी।

वहीं इसके बाद जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीधा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्विट कर कहा है कि योगी जी, हमारे विधायक सोमनाथ भारती आपका सरकारी स्कूल देखने जा रहे थे। उन पर स्याही फिंकवा दी? और फिर उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया? उन्होंने ट्वीट के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपके स्कूल इतने ज्यादा खराब हैं क्या? कोई आपका स्कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्यों जाते हो? स्कूल ठीक कीजिए। नहीं करना आता है तो मनीष सिसोदिया से पूछ लीजिए।

वहीं आप के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में सरकार की तानाशाही चरम पर है। संजय ने कहा, आप ने जब स्कूल, अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो आप नेताओं को आतंकित किया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाइयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें सोमनाथ पुलिस को धमकाते हुए दिख रहे हैं। सोमनाथ कह रहे हैं कि अगर उन्हें स्कूल जाने से रोका गया तो वह अधिकारी की वर्दी उतरवा देंगे। सोमनाथ भारती दरोगा से कह रहे हैं हट जाइए, मैंने तुम्हे पहचान लिया है, वर्दी उतरवा दूंगा। जो-जो आज मेरे साथ बदतमीजी कर रहा है सबकी वर्दी उतरवाउंगा। एक दूसरे वीडियो में वह यह भी कहते हए दिख रहे हैं कि योगी की मौत निश्चित है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related