पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेशपूर्व विधायक योगेश वर्मा ने थामा सपा का दामन

Date:


पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने थामा सपा का दामन

  • लखनऊ मेें योगेेश वर्मा, पत्नी महापौर सुनीता वर्मा के साथ सपा में हुए शामिल
  • योगेश वर्मा के सपा में शामिल होने से हस्तिनापुर में टिकट के दावेदारों में हलचल

लखनऊ/मेरठ। पश्चिमी यूपी में दलित बिरादरी में बड़ी पैठ रखने वाले पूर्व बसपा नेता योगेश वर्मा ने आज अपनी पत्नी मेरठ के मेयर सुनीता वर्मा सहित करीब 400 समर्थकों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा सहित पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री, अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव, पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद के साथ भाजपा के पूर्व विधायक राम भारती ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं मेरठ के तकरीबन आधा दर्जन पार्षद और गोरखपुर में आरएसएस के प्रचारक रहे विनीत शुक्ला अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। योगेश वर्मा के सपा में आने से हस्तिनापुर से टिकट की दावेदारी कर रहे कई दिग्गजों की परेशानियां बढ़ गयीं हैं।

ये भी पढ़े – सपा का दामन थाम सकते है पूर्व विधायक योगेश वर्मा

हस्तिनापुर से विधायक रह चुके योगेश वर्मा मेरठ में बसपा प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पूर्व में जब बसपा ने योेगेश वर्मा को टिकट नहीं दिया तो उन्होेंने पीस पार्टी का प्रत्याशी बन चुनाव लड़ा और भारी संख्या में वोट हासिल किये। इसके बाद योगेश वर्मा दोबारा बसपा में शामिल हुए। उनकी पत्नी सुनीता वर्मा वर्तमान में मेरठ की महापौर हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा के 2 मेयर थे जिनमें एक नाम सुनीता वर्मा का था। अब सुनीता वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद प्रदेश में बसपा का एक ही मेयर बचा है। महापौर सुनीता वर्मा व उनके पति योगेश वर्मा को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही दलित नेता के तौर पर पहचान रखने वाले योगेश वर्मा के सपा में जाने के अनुमान लगाए जा रहे थे। योगेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है। खासकर हस्तिनापुर में चुनाव लड़ने की मंशा मन में लिये नेताओं में खलबली मची हुुई है। क्योंकि दलित नेता की छवि रखने वाले योेेगेश वर्मा टिकट की दावेदारी में प्रबल प्रत्याशी साबित होंगे।

वहीं सपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वह दूसरी पार्टियों को छोड़कर सपा में विश्वास जता रहे हैं। हम पूर्व विधायक मेरठ योगेश वर्मा का स्वागत करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के शामिल होने से पार्टी के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related