उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कोरोना का टीका लगवाने वाले वार्ड बॉय की मौत

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कोरोना का टीका लगवाने वाले वार्ड बॉय की...

Date:


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कोरोना का टीका लगवाने वाले वार्ड बॉय की मौत

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत हो जाने के बाद हडकंप मच गया है। जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात 48 वर्षीय महिपाल की मौत हो गई है। मृतक ने 16 जनवरी को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया था।

16 जनवरी को लगा था टीका
न्यूज़ चैनल आजतक की खबर के अनुसार, रविवार शाम घर पर महिपाल की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने बताया कि 108 को फोन करके जानकारी दी गई। मगर 108 आने से पहले ही तबीयत ज्यादा खराब होते देख फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

रिएक्शन की बात से इंकार
हालांकि सीएमओ मुरादाबाद ने कहा, “वैक्सीन का कोई रिएक्शन प्रतीत नहीं होता है। मौत की वजह की जांच की जा रही है। पोस्मार्टम कराएंगे। ये पहले कोरोना संक्रमित नहीं थे।”

बेटे ने टीके को बताई मौत की वजह
मृतक स्वास्थ्यकर्मी के बेटे विशाल ने बताया, “मेरे पिता वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। आज जब ये सुबह ड्यूटी से आए थे इनकी तबीयत खराब थी मेरे पास घर से फोन आता है कि पापा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। मुझसे पहले घर वालों ने 108 पर कॉल किया लेकिन वो टाइम पर नहीं आए मेरे पिता को कल (16 जनवरी को) वैक्सीन लगी थी।” विशाल ने आगे कहा, “वो पहले कोरोना पॉजिटिव नहीं थे। पहले थोड़ा सा निमोनिया था। मगर वहां से आने के बाद इनको ज्यादा तकलीफ होने लगी थी। उसके बाद फिर पापा को गर्म पानी दिया फिर चाय बनवाई और बिस्तर में लिटाया कि आप थोड़ा आराम करो। रविवार शाम को फोन आया कि पापा की तबीयत ज्यादा खराब हो रही है आप फटाफट घर आ जाओ। अभी हमारे पास से सीएमओ हो कर गए हैं। मुझे मौत का कारण टीके की वजह से लग रहा है जो कोरोना वैक्सीन लगी है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...