एशिया कप से नाम वापस ले सकता भारत

स्पोर्ट्सएशिया कप से नाम वापस ले सकता भारत

Date:


एशिया कप से नाम वापस ले सकता भारत

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में होने वाले कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था, जिसमें एशियाई टीमों के बीच खेला जाने वाला एशिया कप भी शामिल है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी लेकिन महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे साल 2021 तक स्थगित करने का फैसला लिया गया और साथ ही इसकी मेजबानी पाकिस्तान के बजाय श्रीलंका को सौंप दी गई। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि 2021 में मई के महीने में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट से भारत अपना नाम वापस ले सकता है।

दरअसल आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोकप्रियता को बढ़ाने के इरादे से आयोजित किया जा रहा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच भी उसी समय खेला जाना है जिस समय के लिये एशिया कप (Asia Cup) 2021 प्रस्तावित किया है, जिसको देखते हुए भारत एशिया कप (Asia Cup) से नाम वापस लेने की तैयारी कर रहा है।

मौजूदा समय में इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें ही सबसे बड़ी दावेदार हैं, जिसे देखते हुए बीसीसीआई एशिया कप (Asia Cup) के बजाय आईसीसी के इस टूर्नामेंट में खेलने को प्राथमिकता दे रहा है।

गौरतलब है कि इस बात को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अगर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होता है तो वह उस समय किसी होम सीरीज का आयोजन करा सकता है जिससे प्रसारणकर्ताओं को फायदा मिले।

रिपोर्टस की मानें तो बीसीसीआई इस दौरान न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में से किसी एक टीम को भारत दौरे पर बुला सकता है। सूत्रों की मानें तो एशिया कप (Asia Cup) को रिशेड्यूल किया गया है जिसे नये टाइम टेबल के हिसाब से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के समय कराया जा सकता है, हालांकि अभी पूरी पिक्चर साफ नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...