देश में इस जगह नमाज पढ़ने के लिए लेना होगा अब 25 रुपये का टिकट

नेशनलदेश में इस जगह नमाज पढ़ने के लिए लेना होगा अब 25...

Date:

नई दिल्ली। देश में अब एक जगह ऐसी भी है जहां पर नमाज पढने वाले को टिकट लेना होगा। जी हां ये जगह देश की राजधानी नई दिल्ली में है। जहां पर नमाज पढ़ने के लिए 25 रूपये का टिकट लेना होगा। यह जगह राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला फोर्ट की है। अब फिरोजशाह कोटला फोर्ट में टिकट लेने के पश्वात ही व्यक्ति भीतर जा सकेगा और वह चाहे तो नमाज भी पढ़ सकता है। यह नई व्यवस्था इस सप्ताह ही लागू की गई है।

Also Read : गाजीपुर डंपिग यार्ड में आग लगने की जांच करेगी दिल्ली हाईकोर्ट की संयुक्त समिति

इससे पहले यहां फिरोजशाह कोटला मस्जिद में नमाज के लिये टिकट की जरूरत नहीं होती थी। लोग बिना टिकट के ही नमाज अदा करते थे। फिरोजशाह फोर्ट में घूमने आने वाले लोगों को ही टिकट खरीदना पड़ता था। फिरोजशाह कोटला फोर्ट में हर रोज सैकड़ों की संख्या में मुसलमान लोग नमाज पढ़ने के लिए आते थे। लेकिन शुक्रवार को यह संख्या कई गुना हो जाती थी।

Also Read : ओडिशा: 100 रुपये नहीं देने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

अब जब से 25 रुपये का टिकट नमाज पढ़ने वालों पर भी लगा दिया गया है तो उसके बाद से नमाज पढ़ने वालों की संख्या में कमी आयी है। फिरोजशाह कोटला फोर्ट एक ऐतिहासिक स्थल है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पास ही इसके रखरखाव की जिम्मेदारी है। पहले काफी संख्या में लोग आते थे। जिससे काफी परेशानी का सामना करना होता था। वहीं पर्यटकों का भी कहना होता था कि नमाज पढ़ने वालों पर भी शुल्क लगाया जाए। उनको ये छूट क्यों दी गई है। अगर कोई नमाज़ पढ़ने आता है तो उसको भी अब टिकट लेना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...