कासगंज में दोहराया विकास दुबे एनकाउंटर

उत्तर प्रदेशकासगंज में दोहराया विकास दुबे एनकाउंटर

Date:


कासगंज में दोहराया विकास दुबे एनकाउंटर

रात में पुलिस पर हमला करने वाला सुबह एनकाउंटर में ढेर
कासगंज में शराब माफिया ने दारोगा और सिपाही को जमकर पीटा था
हमले में घायल सिपाही की हो गयी थी मौत, दारोगा ही हालत गंभीर

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज में मंगलवार देर शाम को शराब माफिया और उसके साथियों ने कुर्की के नोटिस चस्पा करने आये दारोगा और सिपाही को जमकर पीटा था। इस हमले में सिपाही की मौत हो गयी थी और दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने शराब माफिया के भाई को बुधवार तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर ने बिकरू कांड की यादें दोहरा दीं जब पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले विकास दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिये पुलिस शराब माफियाओं पर शिकंजा कस रही थी। इसी कड़ी में दारोगा अशोक पाल और सिपाही देवेन्द्र कुमार कासगंज के नगला धीमर गांव में शराब का धंधा करने वालों के ठिकाने पर दबिश देने गए थे। लेकिन शराब माफिया मोती और उसके साथियों ने दारोगा और सिपाही को जमकर पीटा। पुलिस की कई टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाये जाने के दौरान कई घंटे बाद दरोगा और सिपाही जंगल में अलग-अलग स्थानों पर गंभीर रूप से घायल मिले। इस हमले में सिपाही देवेन्द्र कुमार की जान चली गयी और दारोगा अशोक पाल की हालत गंभीर है। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के असलहे भी छीन लिए थे।

इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने और कासगंज में पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका लगाने के आदेश दिये थे। पुलिस पर हुए हमले के बाद अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू करा दी। तभी से माना जा रहा था कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठायेगी।

सिढ़पुरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के अनुसार उनकी टीम शराब माफिया और उसके साथियों की तलाश करने में जुटी थी। बुधवार तड़के पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़ हो गयी। माफिया ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में शराब माफिया मोती के भाई एलकार सिंह के गोली लगी। एलकार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माना जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी रहेगी और कासगंज के दोषियों को आसानी से नहीं बख्शेगी। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। शराब माफिया अपना काला कारोबार छोड़ कर छिप गये हैं। पुलिस का रूख देखकर उन्हें अपनी जान की चिंता सता रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...