PM Narendra Modi Before Nepal Visit : गौतमबुद्ध की जन्मस्थली से पीएम मोदी देंगे शांति का संदेश

नेशनलPM Narendra Modi Before Nepal Visit : गौतमबुद्ध की जन्मस्थली से पीएम मोदी...

Date:

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल दौरे पर कल 16 मई को रवाना होंगे। लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी में कुछ घंटे के लिए रूकेंगे। गौतम बुद्ध की पवित्र जन्मस्थली लुंबनी में रूककर पीएम मोदी देश और विश्व को शांति का संदेश देंगे। केंद्र में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नेपाल के दौर पर जा रहे हैं।

हालांकि इससे पहले प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी चार साल पहले नेपाल गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये नेपाल का चौथ दौरा है। उससे पहले प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी लुंबनी में बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध जनमस्थली से शांति का संदेश देंगे। पीएम मोदी की ये यात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक,सामाजिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा से बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास में तेजी आएगी। 

Also read: राज्यसभा की दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज, दांव पर लगा राजनैतिक भविष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल दौरा इस बार खास और कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। जहां से वो विश्व शांति का संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी बौद्धतीर्थ स्थलों को रेल,सड़क मार्ग से जोड़ने की कई परियोजना की घोषणा करेंगे। अपने इस नेपाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी में कुछ समय के लिए रुकेंगे। 

प्रधानमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भगवान गौतम बुद्ध की धरोहर लुंबिनी में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम बौद्ध सर्किट साझेदारी और संपर्क परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। इस प्रस्तावित योजना के तहत भारत की सहायता से कुशीनगर को लुंबिनी से रेल यातायात से जोड़ा जाएगा। भारतीय बौद्ध स्थलों को सड़क मार्ग द्वारा कपिलवस्तु और लुंबिनी से जोड़ने की योजना भी है। इन परियोजनाओं पर दोनों देशों के बीच बातचीत निर्णायक दौर में है।

Alaso read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर हादसे पर जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related