Congress Chintan Shivir : चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस में दिखने लगे बड़े बदलाव, दिल्ली के नामी गुर्जर नेता ने दिया इस्तीफा

नेशनलCongress Chintan Shivir : चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस में दिखने लगे...

Date:

जयपुर। उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बाद पार्टी में बड़ा बदलाव दिखने लगा है। अब दिल्ली के नामी गुर्जर नेता वीरेंद्र कसाना ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नई दिल्ली जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे के बाद कांग्रेसी नेता अजय माकन ने कहा कि पांच साल से अधिक समय तक पद पर रह चुके दूसरे नेता इसका अनुसरण करें।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: क्यों गुजरात मे कांग्रेस के लिए बड़ी समस्या है AIMIM

देश और प्रदेशों में चुनावों के दौरान लगातार कांग्रेस को मिल रही हार और आगामी आम चुनाव में कांग्रेस को कैसे भाजपा की टक्कर पर लाकर खड़ा किया जाए। इसके लिए पार्टी ने उदयरपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया था। इसमें पार्टी को आगे बढ़ाने सहित कई फैसले लिए गए। यह भी निर्णय लिया गया था कि कांग्रेस अब सभी 543 लोकसभा और देश के सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर करीब 6,500 पूर्णकालिक पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी।

इन पर्यवेक्षकों के माध्यम से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हर लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जमीनी राजनीतिक नब्ज की टोह लेकर आगामी चुनावी रणनीति बनाने का काम करेगा। इससे पार्टी भाजपा के विजयी रथ को रोकने के लिए कामयाब हो सकेगा। कांग्रेस अब बूथ स्तर पर चुनावी रणनीति को मजबूत करने का काम करेगी। कांग्रेसी नेता वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस अब नए दौर के हिसाब से अपने में सुधार और बदलाव की राजनीति कर लोगों केा और देश के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: जिन्हें गुजरात और गुजरातियों से नफरत वह जनता के लिए बेहतर विकल्प नहीं:- हार्दिक पटेल

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related