PM Modi Shimla Visit Live: शिमला में बोले पीएम मोदी,’लोगों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही सरकार’

नेशनलPM Modi Shimla Visit Live: शिमला में बोले पीएम मोदी,'लोगों का जीवन...

Date:

शिमला। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 10 करोड़ किसान के खातों में बटन दबाकर जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने देश को वर्चुअल तरीके से संबोधित यिका। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अधिक फोकस रखा। बता दें कि आने वाले समय में हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में अखबार की सुर्खियां लूट,खसोट,घोटाले, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजवाद, अटकी लटकी,अफसरशाही और फटकी योजनाएं होती थी। लेकिन 2014 के बाद से अब मीडिया की सुर्खिया होती हैं सरकार की योजनाएं। जिनसे लोगों का जीवन सुधर गया। सिरमौर में समा देवी कह देती हैं कि हमें लाभ मिला है। आज देश की चर्चा दुनिया में होती है। वर्ल्ड बैंक में देश के ईज ऑफ डूइंग बिनजेस की चर्चा होती है। देश की सरकार माईबाप नहीं यह सरकार सेवक है। सरकार जीवन में दखल देने के लिए नहीं होती। सरकार का काम जीवन को आसान बनाने का होता है। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: अटकलों को लगा विराम, 2 जून को भाजपाई बनेंगे हार्दिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं। बिलासपुर के एम्स में प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो शिमला की धरती से एक बार फिर करोड़ों देशवासियों को बधाई देता हूं। सरकार आगे भी जी-जान से काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भारत माता की जय के नारे लगाकर अपना संबोधन खत्म किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...