Terrorist Killed Bank Manager: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, हिन्दू बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारी गोली

नेशनलTerrorist Killed Bank Manager: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, हिन्दू बैंक...

Date:

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम में आज आतंकियों द्वारा एक और लक्षित हत्याकांड को अंजाम दिया गया, आतंकियों ने बैंक में घुसकर हिन्दू बैंक मैनेजर की गोली मरकर हत्या कर दी. बैंक मैनेजर का नाम विजय कुमार है और वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के निवासी थे और कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक मे बैंक मैनेजर की पोस्ट पर तैनात थे. 

इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी कश्मीर फ्रीडम fighters नाम के संगठन ने ली है. संगठन ने आगे भी ऐसी कार्रवाइयां अंजाम देने की चेतावनी दी है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में हुई है. आतंकी द्वारा फायरिंग में कई अन्य लोगों को भी चोटें आयी हैं.

Read also: Champawat News Today: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कांग्रेसी नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक पर लगाए गंभीर आरोप

आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने वार्निंग दी है कि कश्मीर की डेमोग्राफी से छेड़छाड़ का यही अंजाम होगा। संगठन ने कहा कि जो लोग बाहरी हैं वह  इस धोखे में न रहें कि मोदी सरकार उनको कश्मीर में स्थाई कर देगा। यह बाहरी लोगों के लिए आँखे खोलने वाली घटना है, उन्हें जान लेना चाहिए कि सच्चाई क्या है, उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ सकता.  

बता दें की कश्मीर में मंगलवार को भी एक हिन्दू टीचर की आतंकवादियों ने स्कूल के अंदर गोली मारी थी, उससे पहले राहुल भट्ट नाम के तहसील कर्मचारी की हत्या की थी. इन वारदातों में कश्मीर में बसे या काम कर रहे हिन्दुओं को टारगेट करके उनकी हत्याएं की गयी हैं जिससे हिन्दुओं में बड़ा रोष है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं , कश्मीर छोड़ने की बातें हो रही हैं. वहीँ इन घटनाओं के देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह कल कश्मीर के उपराज्यपाल और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...