Uttarpradesh News Today: वाहन चोर सिंडीकेट पर पुलिस का शिकंजा, शातिर वाहन चोर का 50 लाख का मकान सील

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News Today: वाहन चोर सिंडीकेट पर पुलिस का शिकंजा, शातिर वाहन...

Date:

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी का सिंडिकेट चलाने वालों पर योगी सरकार 2.0 में शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के तहत आज भी मेरठ में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साकिब उर्फ गद्दू गैंग के सदस्य शान मोहम्मद के घर को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके में 50 लाख की कीमत के मकान पर पुलिस ने सील लगा दी। आपको बता दें कि शान मोहम्मद शाकिब गैंग का सदस्य था। जो पश्चिम उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी सिंडिकेट चलाता था और इन चोरी के वाहनों को मेरठ के सोतीगंज में ही काटा जाता था।

Read also: PM Modi के “Congress-Mukt Bharat” के सपने को साकार करते कांग्रेस के रणनीतिकार?

पुलिस ने शाकिब गैंग के छह लोगों पर अब तक कार्रवाई कर दी है। जिसके बाद अब शान मोहम्मद के घर को भी कुर्क कर लिया गया है। पांच मुकदमों में आरोपी शान मोहम्मद पुलिस की गिरफ्त में था। लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है। हालांकि पुलिस इस तरह की कार्रवाई उसे जरायम की दुनिया से कमाई गई संपत्ति को ठिकाने लगाने में लगी हुई है। साथ ही अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने में भी पुलिस काम कर रही है। इस दौरान शान मोहम्मद की मां पुलिस के सामने रोती रही और गिड़गिड़ाती रही। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गैग की अभी तक 6 करोड रुपये की संपत्ति केा पुलिस कुर्क कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...