पैग़म्बर मोहम्मद पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की अपमानजनक टिप्प्णी का मामला अब ग्लोबल होता जा रहा है। कल क़तर, कुवैत और ईरान के बाद आज सऊदी अरब ने भी भाजपा नेताओं के इस सन्दर्भ में दिए जा रहे बयानों पर आपत्ति जताई है। वहीँ भारत ने मुस्लिम देशों की आपत्तियों को संकीर्ण मानसिकता वाली और अनुचित बताया है।
Also Read : Nupur Sharma Suspension : नूपुर शर्मा ने विवादित शब्द लिए वापस, मांगी माफ़ी
बता दे कि डिबेट के दौरान भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बातें कह दी थीं जिनपर देश के मुसलमानों में काफी नाराज़गी फैली और नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए, ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन ने कानपूर में साम्प्रदायिक हिंदा का रूप ले लिया था। उसके बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था और दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के हेड नवीन कुमार जिंदल को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त भी कर दिया था। बाद में नूपुर शर्मा ने इस टिप्पणी पर यह कहते हुए माफ़ी मांगी थी कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। चूँकि कई दिन से डिबेट्स के दौरान उनके आराध्य शिव जी के बारे में अनाप शनाप कहा जा रहा तो गुस्से में उनके मुंह से कुछ शब्द निकल गए थे।
Also Read : Anger Of Kashmiri Pandits: ट्रांसफर लिस्ट लीक होने से कश्मीरी पंडितों का फूटा गुस्सा
बता दें कि कल कुवैत, क़तर और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब कर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों पर सख्त ऐतराज़ जताया था। इस्लामिक देशों और संगठनों की उन टिप्पणियों को भारत ने पूरी तरह ख़ारिज करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां अनुचित और संकीर्ण मानसिकता वाली हैं। हालाँकि कल क़तर में भारतीय दूतावास की तरफ से बयान जारी कर कहा गया था कि कतर ने चिंता जतायी है जिसके जवाब में भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि इन ट्वीट्स से भारत सरकार का कोई सम्बन्ध नहीं है।

