पैगंबर मोहम्मद विवाद: अलकायदा ने दी आत्मघाती हमलों की धमकी

नेशनलपैगंबर मोहम्मद विवाद: अलकायदा ने दी आत्मघाती हमलों की धमकी

Date:

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद आतंकी संगठन अल कायदा के आत्मघाती हमले की धमकी के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है , विशेषकर दिल्ली, मुंबई यूपी और गुजरात की. बता दें कि अलकायदा ने अपनी धमकी में कहा कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमले करने के लिए तैयार है.  

अलकायदा से मिली धमकी में कहा गया है कि निंदा या दुःख के किसी भी शब्द के साथ इस मामले का अंत नहीं होगा। हमारे पैगम्बर के अपमान का हम बदला लेंगे। धमकी में कहा गया कि दिल्ली, बॉम्बे, गुजरात और यूपी अपने अंत का इंतज़ार करें, वह न अपने घरों में शरण ले पाएंगे और न ही सेना की छावनियों में. हम अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधकर उन लोगों को उड़ा देंगे जो हमारे पैगम्बर का अपमान करने की जुर्रत करते हैं. ऐसे लोगों को किसी भी तरह की माफ़ी नहीं मिलेगी.  

Read also: RBI Repo Rate: RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ेगी EMI, मंहगाई होगी बेलगाम

पैग़म्बर मोहम्मद के अपमान के विवाद में आतंकी संगठन अलक़ायदा की एंट्री भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली है. 16 से भी अधिक इस्लामिक देशों द्वारा इस मामले पर भारत के सामने विरोध जताया जा चूका है. कई देशों से भारतीय उत्पादों को बाजार से हटाने की घटनाएं भी सामने आयी हैं वहीँ कई देशों से इस तरह की भी बातें सामने आयी हैं कि वहां काम कर रहे भारतीय कामगारों को नौकरी से निकाला जा रहा है. हालाँकि मामला इतना बिगड़ने के बाद सत्ताधारी पार्टी डैमेज कण्ट्रोल में लगी हुई है.

बता दें कि भाजपा ने न केवल नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की वहीँ पार्टी प्रवक्ताओं को बहुत सख्ती से निर्देश जारी किये हैं कि धार्मिक विषयों पर बोलने से पहले किन किन बातों का ख्याल करें। पार्टी ने प्रवक्ताओं को साफ़ तौर निर्देश दिए हैं कि उनके बयानों और टिप्पणियों से किसी भी धर्म सम्प्रदाय के लोगों की भावनाएं नहीं आहत होनी चाहिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...