Haji Yakub Qureshi News: दिल्ली में मिली याकूब कुरैशी की लोकेशन,पुलिस टीम धरपकड़ के लिए रवाना

मेरठ रीजनHaji Yakub Qureshi News: दिल्ली में मिली याकूब कुरैशी की लोकेशन,पुलिस टीम...

Date:

मेरठ। मीट माफिया और पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी की लोकेशन एक बार फिर से पुलिस को दिल्ली में मिली है। जिसके बाद याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटों की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि मीट माफिया याकूब कुरैशी और उनके बेटों की संपत्ति कुर्क करने की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। उसके बाद से पुलिस ने याकूब कुरैशी की घरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जिसके लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। पुलिस को आज तड़के मीट माफिया याकूब कुरैशी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गुपचुप तरीके से कई टीमों को याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम याकूब कुरैशी को तलाश रही थी। उसके ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश में है। पुलिस टीम अधिकारियों के संपर्क में है। 

Read also: Chandauli Car Accident: विधायक की स्कार्पियो डम्फर से टकराई,चकिया विधायक गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

बता दें कि मीट माफिया याकूब कुरैशी के संपत्ति की कुर्की अर्जी निरस्त करने के लिए याकूब कुरैशी के वकील ने कोर्ट में तक दिया कि हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी  है। जब तक जमानत अर्जी निरस्त नहीं होती तब तक कोर्ट कुर्की का आदेश नहीं दे सकता। बता दें कि गत सोमवार को थाना खरखौदा में मीट माफिया पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया। जिसमें आरोप है कि 82 सीआरपीसी का घर पर नोटिस लगाने के बाद भी याकूब और उसका परिवार अदालत में पेश नहीं हुआ।  एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अदालत ने सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से डाली अर्जी निरस्त कर दी है। उन्होंने बताया कि याकूब कुरैशी के परिवार ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। एसएसपी ने बताया कि याकूब कुरैशी और उसके परिवार को पकड़ने के फिर से टीम का गठन किया गया है। उनकी लोकेशन दिल्ली में आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...