Prophet Muhammad Controversy: हावड़ा में फिर भड़की हिंसा

नेशनलProphet Muhammad Controversy: हावड़ा में फिर भड़की हिंसा

Date:

पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणी से कल पूरे देश में भड़की हुई हिंसा की आग आज भी जारी है। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आज भी लोग सड़कों पर उतरे और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को भी बल का प्रयोग करना पड़ा, पत्थरबाजों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।  

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

हावड़ा में आज की घटना पंचला बाजार में हुई जहाँ सुबह भारी संख्या में प्रर्दशनकारी सड़कों पर उतर आये, पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश पर पथराव शुरू हो गया जिसमें कई पुलिसवालों के घायल होने की सूचना है। पुलिस उन्हें आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ रही है। बलवाइयों के हिंसक तेवर को देखते हुए  हावड़ा के उलुबेरिया-सब डिवीजन में दफा 144 लगा दी गयी है, जानकारी के मुताबिक हावड़ा से अभी तक 75 उपद्रवियों के गिरफ्तार किये जाने की खबर है।  

बता दें कि कल भी जुमे की नमाज़ के बाद हावड़ा के कई हिस्सों में जमकर बवाल हुआ था, बसों को आग लगा दी थी, रेल पटरियों को बाधित कर दिया किया था, सड़कों पर पथराव से अफरातफरी फैली थी। हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी थीं. इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने लोगों शांति बनाये रखने की अपील की थी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...