मेरठ। मेरठ में एक दारोगा ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला अधिवक्ता के साथ गैंगरेप किया है। पीड़ित महिला अधिवक्ता एसएसपी से मिली। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर देर रात थाना पल्लवपुरम में दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी दारोगा एसएसपी का पहले पेशकार भी रह चुका है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया। महिला अधिवक्ता ने दारोगा पर फ्लैट से नगदी व सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया है। दारोगा अजय शर्मा सहारनपुर का रहने वाला है। वह इस समय गाजियाबाद में तैनात है। महिला अधिवक्ता के मुताबिक कोर्ट में दारोगा 164 के बयान दर्ज कराने गया था। जहां महिला अधिवक्ता से उसकी मुलाकात हुई।
Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल
बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो दारोगा ने अधिवक्ता के घर आना जाना शुरू किया। महिला अधिवक्ता का अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। दारोगा ने खुद को अविवाहित बताते हुए अधिवक्ता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला अधिवक्ता ने मना कर दिया। दारोगा उस समय कंकरखेड़ा थाने में तैनात था। उसके बाद उसकी पोस्टिंग थाना लिसाड़ी गेट के पिलोखड़ी चौकी में हुई। आरोप है कि दारोगा ने महिला अधिवक्ता को पिलोखड़ी चौकी बुलाया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। महिला अधिवक्ता ने डर के कारण किसी को नहीं बताया। महिला अधिवक्ता गर्भवती हुई तो दारोगा ने गर्भपात करा दिया।
Read also: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट से कुचलकर की पति की हत्या
महिला अधिवक्ता ने जब शादी के लिए कहा तो शादी की बात टाल दी। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि वह प्रयागराज जा रही थी। तभी दारेागा साथ गया। प्रयागराज के होटल में दारोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में महिला अधिवक्ता एसएसपी ने मिली। जिसके बाद एसएसनी ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

