Jammu And Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी मार गिराए, दोनों ओर से फायरिंग जारी

नेशनलJammu And Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी मार...

Date:

जम्मू। शनिवार की शाम से शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ पूरी रात चली। इस समय भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि आतंकियों की ओर से अब फायरिंग बंद हो चुकी है और सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिला के द्रबगाम में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। तीनों आतंकियों की पहचान सुरक्षा बलों ने कर ली है। इनमें से एक आतंकी की पहचान जुनैद के रूप में हुई। यह वहीं आतंकी जुनैद है जिसने पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या को अंजाम दिया था। बता दें कि आज सुबह जम्मू काश्मीर पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शनिवार को पुलवामा के द्रबगाम में एक आतंकी को मार गिराया गया। रात भर से जारी मुठभेड़ के बाद अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

Read also: रात भर दंगाइयों के कब्जे में रहा मुर्शिदाबाद,14 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद

फिलहाल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेरा हुआ है। कश्मीर आइजी विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इनकी पहचान जुनेद शीरगोजरी,इरफान अहमद मलिक,फैजल नजीर बट निवासी पुलवामा के रूप में हुई। मारे गए आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने एसआइयू की स्थापना के मामले में दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

पुलिस के अनुसार, कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने आपरेशन तेजी कर दी है। पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों ने कश्मीर में कई आतंकियों और कमांडरों को ढेर कर दिया है। इनमें अधिकतर मुठभेड़ गुप्त सूचना के आधार पर हुई हैं। गत शनिवार को कुलगाम जिला में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मार गिराया था। इससे पहले मंगलवार को दो मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों ने सोपोर में पाक आतंकी हंजला को मार गिराया था। इस समय घाटी में सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को तेज कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related