Agneepath Scheme: अग्निवीरों की अहर्ता आयु 21 से बढाकर 23 हुई

नेशनलAgneepath Scheme: अग्निवीरों की अहर्ता आयु 21 से बढाकर 23 हुई

Date:

सेना में शार्ट टर्म भर्ती के लिए घोषित की गयी अग्निपथ स्कीम के खिलाफ पूरे देश में आग लगी हुई है, कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है जो लगातार विकराल होता जा रहा है और एक राज्य से दूसरे राज्य में महामारी की तरह फैलता जा रहा हैं, सरकारी सम्पत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुँच रहा है विशेषकर रेलवे सबसे बड़ी शिकार बन रही है, आज भी देश में कई जगह ट्रेनों को आग लगाईं गयी। ऐसे में सेना अभ्यर्तीयों और युवाओं की नाराज़गी को कम करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढाकर 23 वर्ष कर दिया गया है , लेकिन यह छूट सिर्फ एक वर्ष के लिए है।

Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि चूंकि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती की प्रक्रिया रुकी हुई थी जिससे सेना में जाने की तैयारी का रहे बहुत से अभ्यर्थी ओवर ऐज होने की बात कर रहे हैं. रक्षा मंत्री ने कि इसीलिए सरकार ने सेना में अग्निवीरों की भर्ती की आयुसीमा को 21 से बढाकर 23 वर्ष करने का फैसला किया है जिससे उन नौजवानों को प्रात्रता मिल जाएगी जिनके ओवर ऐज होने का खतरा है। लेकिन यह आयु सीमा छूट सिर्फ एक वर्ष के लिए ही है। रक्षा मंत्री की इस घोषणा का मतलब अब क्या यह निकाला जाय कि जो नौजवान सेना में स्थायी काडर की तैयारी के लिए पिछले कई वर्षों से जी जान से जुटा हुआ था वह अब सिर्फ अग्निवीर ही बन सकता है, सेना का जवान नहीं। 

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

बता दें कि इस योजना के विरोध में आज भी बिहार, यूपी, हरियाणा समेत देश के उन सभी राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है जहाँ के युवा सेना में जाने की इच्छा रखते हैं और सालों साल इसकी तैयारी करते हैं। वहीँ सरकार पोस्टर जारी कर इन आंदोलित युवाओं को समझाने का प्रयास कर रही है कि अग्निवीर बनने के क्या क्या फायदे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भी अपने उस वादे को दोहराया कि अग्निवीरों को प्रदेश की पुलिस फ़ोर्स  में नौकरी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...