केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का बचाव करने के लिए सेना को आज फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पड़ी. प्रेस कान्फेरेन्स में सैन्य मामलों के विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने एकबार फिर आंदोलित और आक्रोशित युवाओं से अपाल की कि उनके पास परमवीर चक्र पाने का सुनहरा मौका है देशभक्ति के इस अवसर को युवा हाथ से ना जाने दें. जनरल पूरी ने कहा कि सेना में काम करना देशभक्ति और जुनून है.
Read also: राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष को मिल गया उम्मीदवार
जनरल अनिल पुरी ने कहा है रेजीमेंटल प्रोसेस में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सिर्फ एक शपथ पत्र देना होगा जसिमें उन्हें बताना होगा कि वह किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं थे. उन्होंने कहा कि यह अफवाह फैलाई पूरी तरह गलत है कि सेना के पुराने जवानों को अग्निवीर योजना के अंतर्गत भेजा जाएगा. जनरल पुरी ने कहा कि अग्निपथ योजना में पहली चीज है सशस्त्र सेनाओं में युवा प्रोफाइल, तकनीकी रूप से सक्षमता और सेना में शामिल होने वाले योग्य युवा. जनरल पुरी ने यह भी कहा है कि हमारे देश के 50 फीसदी युवाओं की उम्र 25 साल से कम है और सेना को इसका ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाना चाहिए.
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे किसने बढ़ाई भाजपा की चिंता, आप, कांग्रेस , एआईएमआईएम किसकी होगी जीत
वहीं एयर मार्शल एसके झा ने कहा है कि वायुसेना में अब हर भर्ती ‘अग्निवीर वायु’ के माध्यम से होगी और भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है, एंट्री लेवल क्वालिफिकेशन, परीक्षा सिलेबस और मेडिकल स्टैंडर्ड सब पहले जैसा ही है. उन्होंने बताया कि वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा. इनकी संख्या 10वें साल तक 100000 तक हो सकती है. वहीं नौसेना की ओर से वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 22 जून से शुरू की जा रही है. 1 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा.

