राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष को मिल गया उम्मीदवार

पॉलिटिक्सराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष को मिल गया उम्मीदवार

Date:

तीन उम्मीदवारों के इंकार के बाद आखिरकार संयुक्त विपक्ष को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार मिल है गया. मिली जानकारी के अनुसार केंद्र में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके और अब TMC के नेता यशवंत सिन्हा संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बनेगे। यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए शरद  पवार, फारूख अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गाँधी उम्मीदवार बनने से इंकार कर चुके हैं. 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे किसने बढ़ाई भाजपा की चिंता, आप, कांग्रेस , एआईएमआईएम किसकी होगी जीत

यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी. उन्होंने बताया कि विपक्षी दलों की बैठक में यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति बनी  है और अब वही राष्ट्रपति पद के चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार होंगे, उनकी उम्मीदवारी पर 19 दलों ने सहमति की मोहर लगाईं है.इससे पहले यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी की बात उस समय पुख्ता नज़र आ गयी थी जब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि एक बड़े उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी राजनीती से हटना पड़ेगा, उन्होंने TMC प्रमुख का शुक्रिया भी अदा किया था और कहा था कि पार्टी उनके कदम को स्वीकार करेगी. 

Read also: Agnipath Scheme New Update: इस राज्य सरकार ने अग्निवीरों को नौकरी देने की ली गारंटी

वहीँ यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार बनने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी ने बधाई देते हुए कहा कि वो  निश्चित ही हमारे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मूल्यों को बनाए रखेंगे. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए ममता बनर्जी की पहल पर संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार बनने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम सामने आया था लेकिन शरद पवार ने सक्रीय राजनीती में अभी बने रहने की इच्छा जताई थी, उनके बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्लाह का नाम सामने आया मगर बाद में उन्होंने भी अपने कदम पीछे खींच लिए, इन दोनों के बाद गोपाल कृष्ण गाँधी का नाम चला मगर वह सिर्फ नाम तक ही रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related