नई दिल्ली। जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी की जी न्यूज से विदाई हो गई है। उन्होंने रात में जी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि कई दिन से यह चर्चा चल रही थी कि सुधीर चौधरी या इस्तीफा दे चुके हैं या फिर अवकाश पर गए हुए हैं। ये चर्चा उस दौरान फैली जब सुधीर चौधरी के शो डीएनए को कोई दूसरा एंकर होस्ट करने के लिए टीवी चैनल की स्क्रीन पर सामने आया। कहा जाता है कि जी प्रबंधन ने रात नौ बजे वाले डीएनए शो से सुधीर चौधरी को हटा दिया था। जिससे सुधीर चौधरी काफी आहत हो गए थे और वो कुछ दिनों के लिए अवकाश पर चले गए थे। डीएनए शो को अब सुधीर चौधरी के स्थान पर जी हिन्दुस्तान के एंकर रोहित रंजन होस्ट कर रहे हैं। सुधीर चौधरी के इस्तीफे के बाद मीडिया जगत में हलचल है।
Read also: Koteshwar Mahadev Mandir – अलकनंदा के किनारे गुफा में विराजमान है भोलेनाथ
हालांकि एंकर सुधीर चौधरी ने अभी किसी दूसरी जगह ज्वाइन नहीं किया है। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि वे जल्द ही अपनी नई पारी खेलने की तैयारी में हैं। सुधीर चौधरी और जी के मालिक सुभाष चंद्रा के बीच पिछले काफी दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। सुभाष चंद्रा भी चाहते थे कि सुधीर चौधरी जी को टाटा बाय—बाय कर दें। अंत में सुधीर को शायद इसीलिए उनके शो से हटाया गया था। जिससे आहत होकर सुधीर चौधरी ने आखिरकार जी टीवी को छोड़ ही दिया। मिली सूचना के तहत प्रबंधन ने सुधीर चौधरी की विदाई के बाद अपनी तरफ से भी बयान जारी कर दिया है।

