SpiceJet Flight Emergency landing: दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग,इमरजेंसी लैडिंग

नेशनलSpiceJet Flight Emergency landing: दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट के...

Date:

नई दिल्ली। नई दिल्ली जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट के विमान में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग दिल्ली एयरपोर्ट पर करवाई गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है। लेकिन जिस समय विमान में आग लगी उस दौरान विमान उड़ान भर चुका था। पायलट ने विमान के केबिन से धुआं उठता देखा और इसकी जानकारी एटीसी को दी। जिसके बाद पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा गया।

Read also: Congress की सद्भावना रैली पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक, ED के सामने आज राहुल की पेशी

आज शनिवार को सुबह दिल्ली-जबलपुर की उड़ान पर स्पाइसजेट विमान को हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर तेजी से धुआं उठता देखा। इस दौरान विमान पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया है। विमान में सवार यात्रियों का कहना था कि केबिन में धुआं घुसते ही उनको घुटन महसूस हुई और वे अखबार और एयरलाइन बुकलेट से खुद की हवा करते रहे। 

एक यात्री सौरभ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह ऐसी घटना का सामना करना पड़ा। यात्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट में यात्रा करना असुरक्षित है। एक बार को विमान में सवार सभी यात्री घबरा गए। लेकिन जब वे वापस सुरक्षित जमीन पर आ गए तो उनको चैन मिला। 

Read also: Siddhu Moose Wala: पाकिस्तान के चुनाव में सिद्धू मूसेवाला के पोस्टर छाए,दिवंगत गायक के सहारे मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

बता दें कि पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट के विमानों में लगातार आग की घटनाएं हो रही हैं। इसके कारण यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। गत 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई थी। जिसकी आनन-फानन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिस समय विमान में आग लगी थी उसमें 185 यात्री थे। वहीं गत 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे एक स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इसके बाद विमान की दिल्ली के एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री लोग सवार थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related