राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले हिन्दू समुदाय के एक दर्ज़ी कन्हैया की बेरहमी से हत्या करने वाले अप्ल्संख्यक समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले दो मुख्य आरोपियों समेत चार लोगों को आज NIA स्पेशल कोर्ट जयपुर में पेश किया गया जहाँ दोनों पर आक्रोशित वकीलों और आम जनता की भीड़ ने हमला किया और उन्हें पुलिस कस्टडी से छीनने की कोशिश की. पुलिस उनको बड़ी मुश्किल से वहा से सुरक्षित निकाल सकी, इस बीच भीड़ ने उन आरोपियों को थप्पड़ भी जड़े और इस धक्कामुक्की में दोनों आरोपियों के कपडे भी फट गए, सोशल मीडिया में इस घटना की वीडियो वायरल हो गयी है, भीड़ की नाराज़गी ऐसी थी कि लग रहा था वहीं पर हिसाब किताब बराबर हो जायेगा लेकिन पुलिस ने हालात को बेकाबू होने से बचा लिया।
इससे पहले यह एलान हो चूका था कि कोई भी अधिवक्ता कन्हैया के कातिलों का मुकदमा नहीं लड़ेगा। इधर इस मामले में NIA ने एक और बड़ा खुलासा किया है. NIA के मुताबिक इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोहम्मद गौस और रियाज टिकरी के बैक अप के लिए कन्हैयालाल की दुकान के पास ही दो लोग तैयार खड़े थे. पहले ग्रुप की नाकामी पर कन्हैया की हत्या को दूसरा ग्रुप अंजाम देता, या फिर गौस और रियाज़ के घिर जाने पर यह दोनों उनकी मदद करते. NIA ने इन दोनों युवक को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, इन दोनों आरोपियों की पहचान मोहसिन और आसिफ के रूप में की है.
Read also: Rahul Gandhi On BJP: मनरेगा को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
मामला सांप्रदायिक रूप से काफी संगीन है और हिन्दू संगठनों की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है, हरियाणा के गुरुग्राम में कन्हैया की हत्या के खिलाफ विहिप और बजरंग दल मार्च भी निकाला था और काफी भड़काऊ नारेबाजी भी की थी जिसके बाद मुकदमे भी दर्ज हुए हैं. राजस्थान सरकार की तमाम रोकथाम के बावजूद आज भी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. बीजेपी इस मामले को लेकर लगातार अशोक गेहलोत सरकार पर हमले कर रही है वहीँ कांग्रेस पार्टी मुख्य आरोपियों में से एक रियाज़ कटारी के भाजपा नेताओं से सम्बन्ध बता रही है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की इसी तरह हुई हत्या के मामले ने आग में घी डालने का काम किया है, हालाँकि वो घटना उदयपुर से पहले हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी फरार है जबकि पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है.

