ED Raids: ममता बनर्जी के करीबी और मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, ईडी ने बरामद किए 20 करोड़

नेशनलED Raids: ममता बनर्जी के करीबी और मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, ईडी...

Date:

नई दिल्ली। ममता सरकार के पूर्वमंत्री पार्थ चटर्जी केा ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्वमंत्री पार्थ चटर्जी के घर से ईडी ने 20 करोड़ रुपये बरामद किए थे।  ईडी ने की टीम ने शुक्रवार को बंगाल सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ शुरू की थी। आज शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया।  प्रवर्तन निदेशालय ने आज शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी का छापा पड़ा था। छापे में करीब 20 करोड़ रुपये मिलने का दावा किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के दो मंत्रियों के 13 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। इस दौरान मंत्री की करीबी सहयोगी के घर से करीब बीस करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।

Read also: Maharashtra News: नक्सलियों की धमकी के बाद उद्धव ठाकने ने शिंदे को नहीं दी जेड प्लस सुरक्षा

ईडी ने गत शुक्रवार को उद्योग और वाणिज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी के अलावा कूचबिहार के मेखलीगंज में परेश चंद्र अधिकारी के निवास पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही थी। ईडी सूत्रों के अनुसार कम से कम सात से आठ अधिकारी आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे चटर्जी के आवास पहुंचे। पार्थ चटर्जी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं। वह उस समय शिक्षामंत्री थे। जब कथित घोटाला हुआ था। सीबीआई भी दो बार उनसे पूछताछ कर चुकी है। पहली बार 25 अप्रैल को और दूसरी बार 18 मई को पार्थ से पूछताछ की गई थी। पश्चिम बंगाल के शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी से भी सीबीआई कई दौर में पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी बेटी स्कूल शिक्षक की नौकरी भी गंवा चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...