Yasin Malik News: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा आतंकी संगठन का चीफ यासीन मलिक

नेशनलYasin Malik News: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा आतंकी संगठन...

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली की हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद आतंकी संगठन चीफ यासीन मलिक ने अपनी बैरक में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट चीफ यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा हुई है और उसको तिहाड जेल नंबर 7 में कैद करके रखा गया है। यासीन मलिक से जेल अधिकारिकों ने हड़ताल खत्म करने को कहा है लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं। जेल सूत्रों के अनुसार उसकी मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे विचाराधीन मामले की ठीक से जांच कराई जाए। वहीं यासीन की भूख हड़ताल के बाद जेल प्रशासन अलर्ट  है। जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक का आरोप है कि उसके खिलाफ लंबित मामलों की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। उन पर चल रहे मामलों की जांच को ठीक ढंग से कराने की मांग को लेकर ही वो भूख हड़ताल पर बैठा है। जेल प्रशासन मलिक को मनाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। हड़ताल खत्म नहीं होने पर जेल प्रशासन की तरफ से सरकारी एजेंसियों को इस बात की सूचना दी है।

बता दें कि यासीन मलिक तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में कैद है। आतंकी को प्रतिदिन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाता है। शुक्रवार को जब जेलकर्मी यासीन मलिक के लिए ब्रेकफास्ट लेकर पहुंचे तो उसने खाने से इंकार कर दिया। इसी के साथ उसने कहा कि वह भूख हड़ताल पर है। इसकी जानकारी जेल के आलाधिकारियों को दी गई। जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक की भूख हड़ताल के बाद जेल प्रशासन अलर्ट है। जेल में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इसके साथ मेडिकल टीम अलर्ट पर रखी है। यदि उसकी तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...