खुलासा: मुकेश अम्बानी को धमकी देने वाला अफ़ज़ल नहीं विष्णु था

नेशनलखुलासा: मुकेश अम्बानी को धमकी देने वाला अफ़ज़ल नहीं विष्णु था

Date:

एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके पूरे परिवार को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति अफ़ज़ल नहीं बल्कि पेशे से ज्वेलर विष्णु विभु भौमिक है. उसने जानबूझकर अफ़ज़ल नाम का इस्तेमाल किया ताकि मामले का रंग आतंकवाद की तरफ मूड जाय और वह पकड़ा न जाय मगर मुंबई पुलिस की तत्परता से वह बहुत जल्द हत्थे चढ़ गया और पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की. 

डीसीपी निलोत्पल मुताबिक रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फोन कॉल के जरिए मारने की धमकी देने वाले 56 वर्षीय शख्स का असली नाम विष्णु विभु भौमिक है, यह शख्स पेशे से ज्वेलर और दक्षिण मुंबई में उसकी शॉप है. DCP के मुताबिक विष्णु ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था. यह व्यक्ति दहिसार का रहने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक इसने पूरे 9 बार फोन करके मुकेश अंबानी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. 

Read also: पीएम मोदी की परिवारवाद की बात पर राहुल ने कहा “नो कमेंट”

डीसीपी निलोत्पल ने बताया कि विष्णु ने मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में पहला फोन कॉल सुबह करीब साढ़े 10.39 बजे किया था. मामलने की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस फ़ौरन अलर्ट हो गई और डीएम मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जानकारी के अनुसार कुछ केंद्रीय एजेंसियों ने भी मामले की जानकारी ली है. पुलिस के मुताबिक विष्णु विभु भौमिक को बोरीवली वेस्ट से पकड़ा गया और पुलिस स्टेशन लाया गया है. डीसीपी के अनुसार विष्णु का पिछले आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...