Noida Abusive Lady: गिरफ्तार हुई नॉएडा की गालीबाज महिला

नेशनलNoida Abusive Lady: गिरफ्तार हुई नॉएडा की गालीबाज महिला

Date:

गालीबाज श्रीकांत त्यागी के मामले में काफी बदनामी झेल चुकी नॉएडा पुलिस ने महिला गालीबाज भव्या राय को भागने का मौका नहीं दिया और मांमले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन ही एक्शन लेते हुए उसके खिलाफ पांच मामलों केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार का कर लिया है. बता दें कि नॉएडा में पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा गालीबाज कांड हुआ है. बता दें कि नॉएडा के जे पी सोसाइटी में एक महिला द्वारा सिक्योरिटी गॉर्ड से गालीगलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. 

वहीँ सोसायटी की समिति ने महिला के मकान मालिक से घर खाली कराने के लिए कहा है. घटना घटना नोएडा के थाना सेक्टर-126 के तहत आने वाली जेपी विशटाउन सोसायटी की है, वायरल वीडियो में महिला द्वारा सिक्योरिटी गॉर्ड से बदसलूकी करते हुए साफ़ देखा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक महिला काफी नशे में थी, सिक्योरिटी गॉर्ड ने गेट खोलने में कुछ देर लगाईं जिसके बाद महिला काफी भड़क गयी और गॉर्ड को भद्दी भद्दी गालिया देने लगी, बीच बचाव करने आये सुपरवाइज़र से महिला भीड़ गयी. वहीँ सिक्योरिटी गॉर्ड ने आपबीती बताते हुए कहा कि हम लोग तो रोज़ ही इन रईसों की गालियां खाते हैं लेकिन आज तो इन्होने हद ही कर दी, यहाँ तक की वर्दी भी फाड़ दी.

Read also: Rakesh Tikait Detained: राकेश टिकैत हिरासत में

गॉर्ड ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दरअसल जब यह महिला गेट पर हॉर्न बजा रही थीं तब वो इनके पास गया और कहा कि आगे एक गाडी और कड़ी है उसका सिक्योरिटी चेक हो रहा है, दो मिनट रुक जाइये। इतना कहते ही वो भड़क गयीं और बदसलूकी करने लगीं. गॉर्ड ने कहा कि हम लोगों सोसाइटी की सुरक्षा के लिए रखा गया है और हम लोग अपना काम बड़ी ईमानदारी से करते हैं लेकिन बदले में यह लोग हमसे ऐसा बर्ताव करते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...