BJP MLA T Raja Controversy: भड़काऊ वीडियो मामले में भाजपा विधायक टी राजा फिर गिरफ्तार

नेशनलBJP MLA T Raja Controversy: भड़काऊ वीडियो मामले में भाजपा विधायक टी...

Date:

पैग़म्बर मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी मामले में भाजपा विवादस्पद बयानों वाले फायरब्रांड तेलंगाना के गोशमहल से भाजपा विधायक टी राजा को मुस्लिम समुदाय के भारी विरोध के बाद एकबार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि टी राजा को उनके विवादस्पद वीडियो के लिए पहले उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई, फिर गिरफ़्तारी हुई, उसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजा, फिर अदालत ने रिमांड आर्डर कैंसल कर दिया और ज़मानत दे दी. अदालत के इस फैसले के विरोध में कल से हैदराबाद के मुस्लिम बहुल इलाकों में ज़बरदस्त तनाव है और राजा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसके बाद भाजपा विधायक को एकबार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है. 

दरअसल टी राजा की यह गिरफ्तार उनके नए वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है. यह वीडियो उन्होंने ज़मानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड की थी. नए वीडियो में भी टी राजा ने पैग़मबर मोहम्मद का नाम न लेते हुए विवादित बातें कहीं, अब उनके खिलाफ फिर से नया केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 

Read also: महिला समानता दिवस: यूपी में 32 फ़ीसदी महिलाएं निरक्षर, 70 फ़ीसदी के पास नहीं मोबाइल

इससे पहले अदालत ने टी राजा के वकील के उस तर्क को मानकर  कि पुलिस की ओर से इस मामले में गिरफ्तारी से पहले सीआरपीसी की धारा-41 के तहत उनके मुवक्किल को कोई नोटिस नहीं दिया था, रिमांड कैंसिल कर ज़मानत दे दी थी. वकील का कहना था कि पुलिस ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों का पालन नहीं किया जिसके तहत सात साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना जरूरी होता है. कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद पहले से ही भड़का मुस्लिम समाज और भड़क गया. बताया जा रहा है कि हैदराबाद के मुस्लिम इलाकों में पूरी रात विरोध प्रदर्शन हुए, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काफी सख्ती भी दिखाई और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related