Sonali Phogat Murder Case: हत्या की ओर बढ़ रहा है सोनाली फोगाट की मौत का मामला

नेशनलSonali Phogat Murder Case: हत्या की ओर बढ़ रहा है सोनाली फोगाट...

Date:

टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत का मामला और उलझता जा रहा है, जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस ने फोगाट के मामले में 302 का मुकदमा दर्ज किया है, तो फिर क्या सोनाली का परिवार जो आरोप लगा रहा है क्या वह सहीं हैं, क्या वाकई में सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई है, क्या गोवा पुलिस ने पहले इस मामले में कुछ छिपाने की कोशिश की थी क्योंकि गोवा पुलिस द्वारा पहले कहा गया था कि यह सीधा मेडिकल इमरजेंसी का मामला है, अगर यह मेडिकल एमर्जेन्सी का मामला था तो फिर अब 302 में मुकदमा क्यों? 

बता दें कि हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में परिवार की ओर से लगातार हत्या का संदेह जताया जा रहा था, वहीँ पुलिस को  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.बता दें कि सोनाली की मौत 22 अगस्त की रात को गोवा में हुई थी. मौत के बाद सोनाली के भाई ने उसके पीए सुधीर सांगवान पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए थे. टिकटोक स्टार और बिगबॉस फेम सोनाली के भाई ने स्पष्ट रूप से सोनाली की हत्या होने की बात कही. भाई का कहना था कि उसकी बहन इतनी फिट रहती थी कि दिल का दौरा पड़ने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। सोनाली के परिवार ने सीबीआई से इस केस की जांच कराने की मांग की है.

Read also: केरल से यूपी पहुंचा Tomato Flu, बच्चों में टोमेटो फ्लू का खतरा बढ़ा

इससे पहले सोनाली की बहन रुपेश ने भी बताया था कि मौत वाली रात यानि 22 अगस्त को सोनाली ने मां से फोन पर कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई थी, फोन पर सोनाली कहा था उसे लग रहा है कि उसके खिलाफ कोई साज़िश हो रही है. सोनाली ने बताया था कि खाना खाने के बाद से उसे अच्छा नहीं लग रहा है, कुछ अजीब सा लग रहा है. तब मां ने सोनाली को डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी थी.
 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...