Sidhu Moose Wala Killing: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में NIA की कई स्थानों पर छापेमारी

नेशनलSidhu Moose Wala Killing: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले...

Date:

नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने  दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी ‘एनआईए’ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में तलाशी अभियान चला रही है। एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के आवास और पंजाब के फरीदकोट में गैंगस्टर विनय देवड़ा के निवास पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार पंजाब मुक्तसर की बागवाली गली स्थित पीपल वाली गली में नई दिल्ली एनआईए की टीम ने मुक्तसर पुलिस के साथ एक घर में छापेमारी की।  इस दौरान कई घंटे परिजनों से बात की। मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मामला मोबाइल सिम से जुड़ा बताया जाता है। जो सिम किसी हत्याकांड में उपयोग किया गया है।

जानकारी के अनुसार फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में एनआईए टीम ने छापेमारी की। एक फैक्ट्री में तीन घंटे के तलाशी अभियान के बाद टीम गैंगस्टर विनय दियोडा के घर पहुंची। बताया जाता है कि मोहाली में खुफिया विंग मुख्यालय पर हमले की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।  इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अंतिम शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर दीपक मुंडी को दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को पश्चिम बंगाल.नेपाल सीमा स्थित भान साहिब से पकड़ा है। नेपाल सरहद से गिरफ्तार शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथियों को मानसा की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दीपक मुंडी, कपिल पंडित व राजिंदर को 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तीनों से खरड़ में पूछताछ की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...