Pm Modi Noida Visit Live: विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी,डेरी प्रदर्शनी का किया उद्धाटन

नेशनलPm Modi Noida Visit Live: विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम...

Date:

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन एक्सपो मार्ट में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन का आज सोमवार को उद्घाटन किया। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बता दें कि भारत में 48 साल बाद डेयरी शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।  केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि ये सम्मेलन करीब 48 वर्ष बाद हो रहा है। इससे पहले यह सम्मेलन 1974 में हुआ था। जब हमारा दूध का उत्पादन 23 मिलियन टन था। आज जब हम इस सम्मेलन को कर रहें तो 220 मिलियन टन यानी 10 गुना दूध की वृद्धि हुई है।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगी प्रदर्शनी का जायज़ा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। 12 से 15 सितंबर तक चलने वाले इस डेयरी सम्मेलन में पोषण एवं आजीविका के लिए डेयरी उद्योग पर 24 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 91 विदेशी और 65 भारतीय विशेषज्ञ नवाचार व डेयरी उद्योग को विकसित करने पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। 

सम्मेलन के लिए 11 हॉल तैयार किए हैं। इनमें से तीन में प्रदर्शनी लगी है। प्रदर्शनी में डेयरी उद्योग में उपयोग होने वाली तकनीक पेश की जाएगी। सभी हाॅल को भारतीय गाय और भैंस की प्रजातियों के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री जिस हाॅल में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसका नाम गुजरात की प्रसिद्ध गिर गाय के नाम पर रखा है।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई दुग्ध उत्पादन में अपने प्रदेश की सहभागिता और इस दिशा में नवाचार पर जानकारी देंगे। इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर के करीब 800 से अधिक डेरी किसान शिरकत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय श्वेत क्रांति के इतिहास और मौजूदा स्थिति पर बनी लघु फिल्म देखेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री और वीआईपी मौजूद रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...