Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर, आज पूर्णिया में भरेंगे नीतीश के खिलाफ हुंकार

नेशनलAmit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दो दिवसीय...

Date:

पटना। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद से भाजपा अब पूरी तरह से विरोधी दल की भूमिका में आ चुकी है। राज्य में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद से आज पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार के दौरे पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह आज पूर्णिया में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की इस रैली में जदयू कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। भारतीय जनता पार्टी की इस चाल ने नीतीश कुमार खेमें में हलचल बढ़ा दी है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारा निमंत्रण है, वे रैली में अवश्य आएं, ये उनके लिए एक सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि भाजपा से बेहतर और काई भी जदयू कार्यकर्ता का दर्द नहीं समझ सकता है।

संजय जायसवाल ने बताया कि नीतीश कुमार ने राजद-कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। भाजपा ने जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ काम किया है। इसलिए इनका दर्द भाजपा से अच्छा कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि अगर जदयू कार्यकर्ता रैली में शामिल होते हैं, तो उनका पहले जैसा मान-सम्मान भाजपा की ओर से होगा।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचेंगे। उनके बिहार दौरे पर भाजपा ने पूरी तैयारी की है। आज पूर्णिया में विशाल जनसभा के बाद गृहमंत्री अमित शाह किशनगंज में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। इसके बाद वो भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें, बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी रैली है। रैली के माध्यम से भाजपा आज बिहार में अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related