Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक दलों ने जनता को भेदने के समीकरण तैयार करने आरम्भ कर दिए हैं। वही अब यहां नेताओ की दलबदलो राजनीति भी तेज हो गई है वही गुजरात के पाटीदार समाज के प्रमुख नेता नरेश पटेल इस समय हर दल में चर्चित हैं। वैसे तो यह गुजरात मे इस पाटीदार समाज की धार्मिक संस्था खोडलधाम के चेयरमैन हैं। लेकिन खबर है कि यह चुनाव से पूर्व किसी पार्टी का हाँथ थाम सकते हैं।
क्योंकि इनके सम्बंध भाजपा कांग्रेस से पहले से थे लेकिन आप की ओर भी इनका रुझान दिखाई दे रहा है अब ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर यह किस दल को अपना समर्थन देकर उसकी जीत का ढोल बजाने की फिराक में हैं।
भाजपा कांग्रेस या आप किस ओर चलेंगे नरेश:-
अगर हम नरेश पटेल की बात करें तो इनको लेकर कोई यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि यह किस दल में जाएंगे। क्योंकि अभी तक राजीतिज्ञ विशेषज्ञ यह कयास लगा रहे थे कि यह कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनेंगे की अचानक से इन्हें दो दिन पूर्व सीआर पाटिल के साथ देखा गया। हालाकि उन्होंने कहा है कि उन दोनों के मध्य कोई राजनीतिक चर्चा तो नहीं हुई लेकिन राजनीतिक गलियारों में इनके भाजपा में शामिल होने के भी चर्चे शुरू हो गए हैं। जहां नरेश ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस राजनीतिक दल का हिस्सा बनेंगे वही इनको अपनी ओर करने के लिए आप कांग्रेस और भाजपा तैयार खड़े है।
जाने क्यों आप , कांग्रेस और भाजपा नरेश पटेल को अपनी पार्टी में लेना चाहते:-
यह तीनों पार्टी नरेश को अपने साथ इसलिए लेना चाह रही है क्योंकि यह पाटीदार समाज के यूथ आइकन है। इनका इस समाज मे अच्छा दबदबा है वही यह जिस पार्टी के साथ खड़े होते हैं उसको पाटीदार समाज का अच्छा खासा समर्थन प्राप्त होगा। लेकिन नरेश पटेल ने यह पहले से स्पष्ट कर रखा है कि वह उसी पार्टी का हिस्सा बनेंगे जो उन्हें एक अलग पहचान देगी।

