Gujarat Chunavi Dangal- कांग्रेस से कट रहे हार्दिक को जल्द मिलेगा सबक

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal- कांग्रेस से कट रहे हार्दिक को जल्द मिलेगा सबक

Date:

Gujarat Chunavi Dangal- गुजरात मे जारी सियासी दंगल के बीच कांग्रेस की अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के कार्यकारी नेता हार्दिक पटेल पार्टी की नीतियों से खिन्न दिखाई दे रहे हैं और इनके बगावती तेवर को देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जल्द ही कोई अन्य दिल जॉइन कर लेंगे। अब इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस के कार्यकारी नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस से कट रहे हैं और पार्टी फोरम से बातचीत करने से बच रहे हैं।

Also read: जनता से टूटा रिश्ता जोड़ेगी कांग्रेस, चिंतन शिविर में बोले राहुल

उन्होंने हार्दिक के सम्बंध में आगे कहा उन्हें कई दफा पार्टी ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंचे अब सही समय आने पर उनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कांग्रेस के चिंतन शिविर में हुए पार्टी के मंथन के बाद यह पहली बार है जब कांग्रेस अध्यक्ष ने हार्दिक के मुद्दे पर इतनी स्पष्टता से बात की है और अपना मत व्यक्त किया है। वैसे कांग्रेस ने कई दफा हार्दिक की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया लेकिन जब वह बातचीत से कतराते रहे हैं तो उस विषय पर बातचीत नहीं हो पाई।

Also read: Hardik Patel ने दिखाए तेवर, नेतृत्व पर लगाया बड़ा आरोप

जानकारी के लिए बता दें हार्दिक पटेल काफी दिनों से कांग्रेस से कटे कटे घूम रहे हैं इन्हें कई दफा कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए और सत्ता पक्ष की तरीफ करते सुना गया है। वही इन्होंने अपने ट्वीटर के बायो से कांग्रेस भी हटा दिया है। लोग हार्दिक को लेकर जहां यह कयास लगा रहे हैं कि वह भाजपा परिवार का हिस्सा बनेंगे। वही विशेषज्ञ का कहना है कि भाजपा में हार्दिक का अस्तित्व एक कार्यकर्ता से अधिक नहीं होगा क्योंकि उनके पास पहले से उस समुदाय को गांसने के लिए एक उम्दा कैंडीडेट मौजूद है। अब ऐसी परिस्थितियों में हार्दिक के पास आप की ओर जाना बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related