Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में गरजे मोदी, हमारी हर योजना गरीब कल्याण के लिए, हमने नहीं झुकने दिया गुजरात का सर

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में गरजे मोदी, हमारी हर योजना गरीब कल्याण...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal –  आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में सियासी ताना बाना बुनने पंहुचे और यहां इन्होंने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपने सम्बोधन में गुजरात की जनता को आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य से साधना शुरू किया। 

मोदी ने कहा भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। हमारी सरकार में गरीब की सेवा , सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च रखा गया और हमारी योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता दी गई। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: नरेश को बनाकर मुख्यमंत्री का दावेदार कांग्रेस रचेगी कौन सा इतिहास

उन्होंने आगे कहा हमारी सरकार ने 3 करोंड अधिक गरीबों को पक्के घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को ओडीएफ से मुक्ति, 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति, 2.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली, 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी की सुविधा मुहैया करवाई। 

यह महज आकड़ा नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा किये गए काम का सबूत है जिसे जमीनी स्तर पर उतारा गया। हमारा लक्ष्य हमारी सम्पूर्ण सुविधाओं को आम जनता तक पहुचाना है हम बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव के अपनी योजनाओं का लाभ हर धर्म के लोगो को दे रहे है हम भेदभाव खत्म कर रहे हैं और हमारी सरकार जनता से जुड़कर काम कर रही है। 

मैं आज गुजरात की जमीन पर खड़ा हूँ मै गुजरात की जनता को सिर झुका कर नमन करता हूँ क्योंकि मुझे यहां से जो संस्कार मिले जो शिक्षा मिली उसी के बलबूते पर मैने इस राष्ट्र की सेवा की और मैंने ईमानदारी से अपने को मातृभूमि के लिए अर्पित किया। वही अमित शाह ने कहा की गुजरात सहकारिता का सफल तंत्र माना जाता है देश भर के सभी राज्यों में गुजरात एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सहकारिता पूरी पारदर्शिता के साथ चलती है। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: आप गुजरात मे तोड़ेगी भाजपा का विजय चक्र, आपस मे भिड़े सीआर केजरीवाल

गुजरात ने हर तमगे पर सहकारिता को जीवित रखा है सहकारिता आंदोलन में कई कार्यकर्ता जुड़ते गए और आज सरदार पटेल का बोया बीज वटवृक्ष बनकर खड़ा है. उन्होंने कहा कि मैं सहकारिता आंदोलन से जब से जुड़ा हूं. मांग थी कि सहकारिता के लिए केंद्र में अलग मंत्रालय बनाया जाए. एक साल पहले मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय की रचना की. मंत्रालय बनने के साथ कई ऐसे निर्णय लिए गए जिसमें चीनी मीलों की समस्या को खत्म किया गया और किसानों को फायदा दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related