Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने किया भाजपा में शामिल होने की अटकलों का खंडन, आप को सुनाई खरी खोटी

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने किया भाजपा में शामिल होने की अटकलों...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने लम्बे समय से चल रही भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है और कहा है की वह अभी किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।  उन्होंने कहा अगर वह किसी भी पार्टी में शामिल होंगे तो वह खुद ही सबको बताएंगे सभी को फजूल के कयास नहीं लगाने चाहिए। अटकलों का खंडन करते हूए हार्दिक पटेल ने कहा की मेरे भाजपा में शामिल होने की बाते तेज है लेकिन मैं भाजपा का हिस्सा नहीं बनने जा रहा हूँ। 

Also Read : Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात की राजनीति के 75 साल , जाने क्या रहा इतिहास और कैसे टूटी कांग्रेस

हार्दिक ने आगे पंजाबी गायक सिद्धू  मुसेवाला की मौत पर दुख जताया और भगवत मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब को इस दुखद घटना के साथ अहसास हुआ कि जब सरकार किसी अराजक हाँथो में चली जाती है तो यह कितना घातक होता है। पंजाब में अभी कुछ दिन पहले की कबड्डी खिलाड़ी की हत्या हुई और अब पंजाबी गायक की निर्मम हत्या ने पंजाब को दहला दिया है। एक दिन पहले ही गायक की सुरक्षा सरकार द्वारा हटाई गई थी।

उन्होंने आगे कहा दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के लोगो को यह सोचना चाहिए की क्या दिल्ली के लोगो ने इसी दर्द को सहने के लिए कांग्रेस को छोड़कर आप को चुना। क्या आप अब पंजाबियों का दर्द देखेगी या शान्त रहेगी। पंजाब सरकार को जवाब देना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी के अंदर चल रही कलह के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की और भाजपा की प्रशंसा की थी। उन्होंने कांग्रेस पर विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा की पार्टी कभी भी हिंदुओ के पक्ष में नहीं बोलती यह सिर्फ दूसरे राजनीतिक दलों का विरोध करती रहती है।

Also Read :  Gujarat Chunavi Dangal: ऐसा सिर्फ भाजपा के नेता ही कर सकते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

ई-श्रम कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में...