Pakistan: ऑनर किलिंग की आग में फूँके 10 घर, सिंध में हुई घटना

इंटरनेशनलPakistan: ऑनर किलिंग की आग में फूँके 10 घर, सिंध में हुई...

Date:

पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत में ऑनर किलिंग की घटना के बाद एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी है, जहाँ दो बहनों के अपहरण से गुस्साई भीड़ ने 10 घरों में आग लगा दी। वहीं इस घटना के दौरान एक 4 साल की बच्ची बाहर नहीं निकल सकी और उसकी उसी घर में जिंदा जलकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एक महिला और उसकी बहन को एक समुदाय ने अगवा कर लिया था, जहाँ इसके बाद दूसरे समुदाय ने लोंगो ने गुस्सा होकर 10 घरों में आग लगा दी।

बता दें कि यह घटना रविवार को रोहडी में हुई है, जहाँ चौहान समुदाय की दो बहनों का पंवार समुदाय ने अपहरण कर लिया था। इसके बाबत पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि 10-12 सशस्त्र लोंगो के एक ग्रुप ने रोहाडी के पास शाम कलाडी गाँव में गुस्से में आकर धावा बोल दिया, जहाँ उत्तेजित लोंगो ने विरोधी समुदाय के लोंगो पर हमला करते हुये 10 घरों को फूंक दिया, वहीं इसी दौरान एक बच्ची मकान के अंदर ही रह गयी, जिसके बाद बुरी तरह से जलने के बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

बता दें कि चौहान समुदाय एक पंवार समुदाय के एक लड़के से प्यार करती थी, जहाँ वह उससे शादी करना चाहती थी। वहीं वह जब अपने घर से बहन के साथ भाग गयी तो उनमें गुस्सा फैल गया, जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा कि पंवार समुदाय के लोग इन्हें भगा ले गये हैं। वहीं मामला धीरे-धीरे बढ़ता ही गया, जिसके बाद उतेजित लोगों ने पंवारो के घरों में आग लगा दी, जहाँ इस आग में एक बच्ची की झुलस करके मौत हो गयी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों के लिए...

ई-श्रम कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में...