Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक के विरोध में कहीं फाड़े जा रहे पोस्टर तो कहीं पोती जा रही कालिख, नरेश ने भी कही बड़ी बात

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक के विरोध में कहीं फाड़े जा रहे पोस्टर...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा का कड़ा विरोध करने वाले कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल अब भाजपा परिवार का हिस्सा बन गए हैं और भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने पलटी मार ली है वह लगातार कांग्रेस की बुराई कर रहे हैं और जिस अमित शाह की तुलना उन्होंने जनरल डायर से की और जिस नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल उठाए आज उन्हीं की तारीफ के कसीदे गढ़ रहे हैं। खैर यह तो राजनीति स्वभाव है कि वह किसी की हितैषी नहीं होती है लेकिन अब हार्दिक ने आरक्षण आंदोलन में हुई तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर एक नया बयान दिया और कहा इस अराजकता के पीछे सामाजिक तत्व थे। 

Read also: हार्दिक पटेल धोखेबाज उन्होंने दिया पूरे पाटीदार समाज को धोखा: एसपीजी अध्यक्ष लालजी पटेल

हार्दिक के इस बयान पर पाटीदार नेता नरेश पटेल ने नाराजगी जाहिर की और कहा हार्दिक के मुख से यह बदले बदले बयान शोभा नहीं देते हैं। वही उन्होंने समाज सेवा का निर्णय लिया है और खुद को राजनीति से दूर रखने की बात भी कही है। वही जिस संगठन के समर्थन से हार्दिक को इतनीं लोकप्रियता हासिल हुई हार्दिक उससे भी पृथक हो गए हैं। हार्दिक के इस दो तरफा व्यवहार से सरदार पटेल संगठन के अध्यक्ष लालजी पटेल रूठे हुए हैं और उन्होंने घोषणा की है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में हार्दिक के खिलाफ प्रचार का भी एलान किया है। 

हार्दिक के इस असामाजिक तत्वों के बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है और आंदोलन में शामिल लोगो ने हार्दिक  पटेल पर कटाक्ष किया है और कहा है कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ हेतु हार्दिक पटेल ने आंदोलन में साथ देने वाले युवाओं को असामाजिक तत्व बताकर पाटीदार समाज का विरोध किया है। उन्होंने कहा हार्दिक दोगले और विश्वास घाती इंसान हैं उन्होंने जनता के साथ घात की है और भाजपा में शामिल हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें जब से हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हुए हैं गुजरात मे इनका लगातार विरोध हो रहा है भाजपा में इनके स्वागत के लिए लगे होल्डिंग को फाड़ जा रहा है। और उनपर स्याही पोती जा रही है जो की राजनीतिक दृष्टिकोण से बुरे संकेत दे रहा है।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: जिसने की पार्टी की आलोचना उसका पार्टी से जुड़ना कोई खुशी की बात नहीं – भाजपा कार्यकर्ता

खोडलधाम ट्रस्टी नरेश पटेल ने कहा कि हार्दिक पटेल का यह बयान गैर जिम्मेदाराना है। हार्दिक के मुह से यह शब्द शोभा नहीं देते समाज के लोगो को असामाजिक तत्व बताना बिल्कुल गलत है। हार्दिक के प्रति चली इस विरोध की हवा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और विशेषज्ञयों का कहना है कि अगर इस बार भाजपा हार्दिक पटेल पर दांव लगाती है तो उसे बड़ी हानि सहनी पड़ेगी क्योंकि हार्दिक की छवि जनता के बीच अब दो तरफ व्यवहार रखने वाले लीडर की बनती जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related