Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल का सवाल, क्या अमित शाह बनने जा रहे हैं गुजरात में CM चेहरा?

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल का सवाल, क्या अमित शाह बनने जा रहे हैं...

Date:

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की नाक में दम करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा निशाना साधते हुए पूछ है कि क्या भाजपा गुजरात में गृहमंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने जा रही है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जिस तेज़ी से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है उसे देखते हुए सत्ताधारी भाजपा बौखला गयी है। 

बतादें कि केजरीवाल लगातार गुजरात को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं, कल ही उन्होंने अपने ट्वीट्स में लिखा था कि मोदी सरकार देश के हिंदुओं के पीछे हाथ धोकर पड़ी है, पहले मंदिर तोड़ा और अब नवरात्र में गरबा खेलने पर “GST” लगा दिया है. बता दें कि गरबा खेलने वाले टिकट पर 18 प्रतिशत GST लगाईं गयी है. वहीँ एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी,आर्थिक संकट जनता को FREE सुविधाएँ देने से नहीं, “मित्रों” को लाखों करोड़ों की रेवड़ी देने से आता है। बता दें कि गुजरात में मुफ्तकी रेवड़ी इस समय एक मुद्दा बना हुआ. 

Read also: Car Airbag: कार में पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए होंगे एयरबैग, नितिन गड़करी ने लोकसभा में बताया प्लान

300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद दो दिन पहले गुजरात जाकर केजरीवाल ने रोज़गार गारंटी, बेरोज़गारी भत्ता और 10 लाख नेकरियाँ देने का वादा किया। मुफ्त की रेवड़ी पर भी प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा था कि गरीबों के लिए मुफ्त में सुविधाएँ उपलब्ध कराना रेवड़ी बांटना नहीं होता बल्कि अपनी चंद खास मित्रो को पूरा देश सौंप देना, स्विस बैंकों में पिछले आठ सालों में भारतियों का पैसा बढ़ जाने को रेवड़ी बांटना कहते हैं. गरीबों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधाएँ देने से देश का आर्टिक विकास नहीं रुकता बल्कि उद्योगपति मित्रों में देश की संपत्ति लुटाने से देश का विकास रुकता है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related