गुजरात विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने वाले हैं. राजनीतिक दलों ने कमर कसी हुई है, सत्ताधारी भाजपा तैयारियों में सबसे आगे हैं वहीँ आम आदमी पार्टी भी दिल्ली पंजाब के बाद गुजरात में अपना भविष्य तलाश रही है. कांग्रेस पार्टी भी कल राहुल के रैली के बाद अब काफी उत्साहित दिखने लगी है। सभी पार्टियों की रणनीतियां धीरे धीरे सामने आने लगी हैं, कांग्रेस पार्टी के गुजरात यूनिट की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला के मुताबिक कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में युवाओं पर दांव खेलेगी टिकट वितरण में युवाओं के साथ महिलाओं को प्राथमिकता देगी।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी पिछले तीन महीने से चेन्नीथला की निगरानी में लगातार मेहनत कर रही है. बता दें कि स्क्रीनिंग कमिटी में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शिवाजीराव मोघे, दिल्ली के पूर्व विधायक जय किशन के अलावा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा कमेटी के पदेन सदस्य हैं। इस कमिटी में 39 सदस्य हैं जिन्होंने राहुल की रैली के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी के एक संयुक्त बैठक भी की
Read also: IIT Roorkee: रुडकी आईआईटी में छात्रों को जबरन वेज के साथ दिया नानवेज तो एबीवीपी ने जमकर किया बवाल
चेन्निथला ने मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की होने वाली बैठक से पहले मीडियाकर्मियों से कहा कि इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की हमारी सूची बहुत प्रभावशाली होगी। बता दें कि मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों सूची को फाइनल करने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी वरिष्ठ नेताओं और हर विधानसभा सीट के पार्टी से मुलाकात करेगी। जानकारी के मुताबिक 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए सितंबर के अंत तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है। बता दें कि AAP पहले ही 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अबतक कर चुकी है।

