शिवसेना से अब गद्दारों का हो चूका है पलायन: उद्धव

नेशनलशिवसेना से अब गद्दारों का हो चूका है पलायन: उद्धव

Date:

शिवसेना के पक्ष प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए कहा कि कल महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलमूर्ति और अमंगलमूर्ति दोनों साथ दिखे। साथ ही उन्होंने शिवसैनिकों को वफादार सिपाही बताते हुए कहा कि वफादारी की कोई बोली नहीं लगा सकता। शिवसेना से अब गद्दारों का पलायन हो चूका है जो शिवसेना के साथ हैं वो सब वफादार शिवसैनिक हैं. 

बता दें कि भाजपा नेता ने कल मुंबई में महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें बीएमसी चुनाव में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के साथ मिलकर जीत हासिल करने के मंत्र दिए और उन्हें 150 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया. शाह ने उद्धव ठाकरे को धोखेबाज़ बताते हुए कहा कि धोखेबाज़ों को सजा देना बहुत ज़रूरी है. 

Read also: Lakhimpur Khiri Violence: लखीमपुर काण्ड में आशीष मिश्रा की याचिका पर SC ने दिया यूपी सरकार को नोटिस

अमित शाह के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि वह बीएमसी चुनाव में बीजेपी को दिन में तारे दिखा देंगे. शिवसेना पक्ष प्रमुख ने भी भाजपा की तरह BMC चुनाव में 150 सीटों का लक्ष्य रखा है. बता देना कि शिव सेना के लिए BMC के चुनाव लोकसभा और विधानसभा से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं. BMC में दशकों से शिवसेना का अधिपत्य चल रहा है. BMC चुनावों को शिवसेना का राजनीतिक आधार माना जाता है लेकिन भाजपा अब अपने नए सहयोगी जो शिवसेना से ही निकल कर आया है शिवसेना के एकाधिकार को समाप्त कर उद्धव ठाकरे को सबक सिखाना चाहती है. अब देखना है भाजपा और शिवसेना उद्धव की यह दुश्मनी किस मुकाम तक पहुँचती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related